आगामी बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2025 को सफल भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित करने के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम की मेयर आरती भण्डारी ने की। इस अवसर पर नगर आयुक्त नुपुर वर्मा सभी पार्षदगण,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नगर निगम के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में मेले के सफल संचालन हेतु विभागीय तैयारियों की समीक्षा की गई। नगर प्रमुख महोदया ने कहा कि मेले की अवधि में स्वच्छता,यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने एक नियंत्रण कक्ष कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए,ताकि किसी भी शिकायत का तुरंत निस्तारण किया जा सके। बैठक में पार्षद देवेंद्र मणि ने सुझाव दिया कि मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक न बनकर सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का भी दर्पण बने। इसी क्रम में प्रस्ताव रखा गया कि रामलीला मैदान सहित नगर के विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। मेले के दौरान शिरोमणि कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से वातावरण को और भी आस्था एवं उल्लासमय बनाया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि स्थानीय विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक,खेलकूद और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। इससे न केवल युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा,बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति को भी नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही मेले का सीधा प्रसारण लाइव टेलीकास्ट करने पर भी सहमति बनी,ताकि अधिक से अधिक लोग इसकी गरिमा से जुड़ सकें। सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष चर्चा,मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण,पार्किंग प्रबंधन और साफ-सफाई को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। तय किया गया कि नगर निगम के कर्मचारी और प्रशासनिक अमला मेले की अवधि तक विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मेयर आरती भण्डारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेला आयोजन में आमजनमानस का सुझाव और सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इस हेतु अगले सात दिनों तक सुझाव पेटिकाएं खोली जाएंगी,जिसमें नागरिक अपने सुझाव और अपेक्षाएं दर्ज करा सकेंगे। इन सुझावों को 1 सितंबर को सार्वजनिक रूप से खोला जाएगा और उपयोगी सुझावों को मेले की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। बैठक में मेयर आरती भण्डारी,नगर आयुक्त नुपुर वर्मा,सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,अवर अभियंता पवन कुमार कोठियाल सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी और पार्षदगण उपस्थित रहे। इस प्रकार बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2025 केवल आस्था का पर्व ही नहीं,बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि,सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक दक्षता का भी अद्भुत संगम बनने जा रहा है।
📈
ट्रेंडिंग
ख़बर
ट्रेंडिंग
ख़बर
- Home / गढ़वाल मंडल
बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2025 की तैयारियों को लेकर नगर निगम में हुई अहम बैठक
आगामी बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2025 को सफल भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित करने के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
📘 इन्हें भी पढ़ें
- सम्बंधित खबरे
नवीनतम समाचार
Loading...