आपदा प्रभावित चमोली जनपद के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे। स्थानीय होटल देवलोक में अल्प प्रवास के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर आपदा की स्थिति और राहत कार्यों पर फीडबैक लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,विपिन थपलियाल,प्रमिला भंडारी,सुधीर जोशी,अजब सिंह रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में चमोली और पौड़ी जनपदों में आई आपदा के बाद राहत सामग्री के वितरण,पुनर्वास योजनाओं और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि सरकार आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ खड़ी है और राहत कार्यों में तेजी लाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा किसी भी परिवार को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। वहीं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि चमोली और पौड़ी जिले में आई आपदा हमारे लिए एक गंभीर चुनौती है,लेकिन सरकार और समाज मिलकर इस संकट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। श्रीनगर में जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके उपरांत सांसद बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ.रावत पौड़ी जनपद के तलसारी गांव पहुंचे,जहां उन्होंने हाल ही में असामयिक रूप से दिवंगत जितेन्द्र कुमार के परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। हम सब मिलकर उनके जीवन को संबल देने का हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार आपके दुःख-दर्द को अपना दुःख मानती है। हम हर कदम पर आपके साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और समाज पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं।
📈
ट्रेंडिंग
ख़बर
ट्रेंडिंग
ख़बर
- Home / गढ़वाल मंडल
श्रीनगर: जनसमस्याओं पर सांसद अनिल बलूनी और मंत्री धन सिंह रावत ने की समीक्षा
आपदा प्रभावित चमोली जनपद के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे। स्थानीय होटल देवलोक में अल्प प्रवास के दौरान
📘 इन्हें भी पढ़ें
- सम्बंधित खबरे
नवीनतम समाचार
Loading...