117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनाती–डॉ-धन सिंह रावत

राजकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से प्रतीक्षित योग प्रशिक्षकों की तैनाती अब साकार होने जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने 117 अस्थायी योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग

📘 इन्हें भी पढ़ें

राजकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से प्रतीक्षित योग प्रशिक्षकों की तैनाती अब साकार होने जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने 117 अस्थायी योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 28,29 और 30 अगस्त को दून विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद श्रेष्ठता सूची तैयार कर चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती दी जाएगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप युवाओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं को सिर्फ विषय आधारित ज्ञान ही नहीं बल्कि योग जैसी भारतीय जीवन मूल्यों की शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसी उद्देश्य से 117 योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति शीघ्र की जा रही है। डॉ.रावत ने बताया कि नियुक्तियों के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस पर कुल 640 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया,जिनमें से 460 ने अपने शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड किए। इन आवेदनों की जांच के बाद साक्षात्कार समिति गठित कर विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया गया है। साक्षात्कार प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रत्येक दिन चार पालियों में साक्षात्कार होंगे,जिसमें 50-50 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। वहीं 30 अगस्त को उन अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार से वंचित रह गये हों। इसके उपरांत रोस्टर प्रणाली और अभ्यर्थियों के विकल्पों के आधार पर वरीयता सूची तैयार कर तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री डॉ.रावत ने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य योग्य और प्रशिक्षित युवाओं को निष्पक्ष अवसर प्रदान करना है। योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति से न केवल शिक्षण संस्थानों में योग शिक्षा का वातावरण विकसित होगा बल्कि इससे युवा पीढ़ी को शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक मजबूती भी मिलेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...