राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव के बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव का तीसरा दिन खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा। हेमवती नंदन बहुगुणा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव का तीसरा दिन खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.राकेश ढोड़ी की मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को अपराह्न 2 बजे बिरला परिसर के इंडोर हॉल में अंतर संस्थान बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन,पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रो.राकेश ढोड़ी ने अपने संबोधन में मेजर ध्यानचंद के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखते हैं,बल्कि युवाओं को जीवन में अनुशासन,संघर्ष और लक्ष्य की ओर अग्रसर भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे और बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। खेलों का रोमांच और परिणाम-इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। मुकाबले रोमांचक रहे और दर्शकों ने हर अंक पर तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बालिका वर्ग-एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनआईटी श्रीनगर को 2-0 से मात दी। बालक वर्ग-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने कड़े संघर्ष के बाद मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को 2-1 से हराया। कर्मचारी वर्ग-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने दमदार खेल का परिचय देते हुए एनआईटी श्रीनगर को 2-0 से पराजित किया। 35 वर्ष से ऊपर वर्ग-पुलिस विभाग श्रीनगर के एच.एस.पंखुली व उनके युगल साथी ने रोमांचक मुकाबले में सूरज ममगाईं व अनुज नेगी को 2-1 से हराया। ओपन वर्ग-श्रीनगर के प्रेरित ममगाईं व सौरभ रावत की जोड़ी ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए अगस्त्यमुनि के पवन-गणेश को 2-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों का सम्मान और प्रेरणा-समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सही दिशा देने का कार्य करती हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी,कर्मचारी,खिलाड़ी,छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...