सप्ताह भर चले स्काउट प्रशिक्षण शिविर का हुआ सफल समापन,सेवा व अनुशासन की मिली प्रेरणा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। डायट चंडीगांव पौड़ी में आयोजित सप्त दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार 3 सितम्बर 2025 को गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर प्रार्थना,दीक्षा एवं विभिन्न

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। डायट चंडीगांव पौड़ी में आयोजित सप्त दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार 3 सितम्बर 2025 को गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर प्रार्थना,दीक्षा एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रशिक्षुओं ने सेवा,अनुशासन और नेतृत्व की सीख ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रादेशिक स्काउट आयुक्त आर.एस.नेगी ने कहा कि स्काउटिंग केवल अनुशासन और नियमों का पालन भर नहीं है,बल्कि यह मानवता,सहयोग और सेवा की सच्ची भावना का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं का आह्वान किया कि वे समाज में स्वच्छता,शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला सचिव स्काउट केशर सिंह असवाल ने कहा कि स्काउट संगठन युवाओं को आत्मनिर्भरता,साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से गांव-गांव जाकर समाज को जागरूक करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक डॉ.महावीर सिंह कलेठा ने कहा कि इस शिविर से प्रशिक्षुओं ने अनुशासन,समयपालन और सामूहिकता जैसी जीवनोपयोगी शिक्षा अर्जित की,जो उनकी वास्तविक पूंजी है। वहीं प्रशिक्षक रेवती बिष्ट ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों को आत्मविश्वासी बनाने के साथ-साथ जीवन की कठिन परिस्थितियों से जूझने का साहस भी प्रदान करती है। कार्यक्रम के दौरान भवनेश्वरी बिष्ट ने कहा कि स्काउटिंग का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत विकास नहीं,बल्कि सामूहिक हित और सामाजिक सद्भाव को बढ़ाना है। संगिता डोभाल ने इसे अनुशासन व सेवाभाव को जीवन में उतारने की कला बताया। डॉ.हरिशंकर डिमरी ने स्काउटिंग को जीवन की कठिन चुनौतियों का समाधान खोजने का अवसर बताया। वहीं डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्काउटिंग छात्रों में नेतृत्व,जिम्मेदारी और समाजसेवा की भावना का विकास करती है। समापन अवसर पर जितेन्द्र राणा,जगमोहन कठैत,विमल ममगाई,जगमोहन पुंडीर सहित अनेक गणमान्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। स्काउटिंग का सार-सेवा ही जीवन का सच्चा उद्देश्य है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...