गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने खेल गतिविधियों को प्रत्येक परिसर व महाविद्यालय में प्राथमिकता से कराने का किया आह्वान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय खेल बोर्ड की तेरहवीं वार्षिक आम बैठक सत्र 2025-26 का आयोजन बड़े उत्साह और गंभीर विमर्श के बीच संपन्न हुआ। बैठक की

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय खेल बोर्ड की तेरहवीं वार्षिक आम बैठक सत्र 2025-26 का आयोजन बड़े उत्साह और गंभीर विमर्श के बीच संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी परिसरों,संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा भारत सरकार की खेलो इंडिया नीति के अनुरूप छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों को विश्वविद्यालय स्तर पर प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाना आवश्यक है। कुलपति ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बल्कि खेल और सह-पाठ्य गतिविधियां भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी क्रम में उन्होंने विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के पुनर्गठन को भी मंजूरी प्रदान करते हुए इसे कार्यकारिणी समिति को सौंपने के आदेश दिए। बैठक की शुरुआत करते हुए प्रभारी खेल निदेशक डॉ.जगत प्रकाश मेहता ने गत वर्ष की बैठक में लिए गए निर्णयों व मिनिटों को कार्यकारिणी परिषद एवं वित्त समिति से मिली स्वीकृति की जानकारी दी। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए नए खेलों जैसे पिट्टू,ग्रीको-रोमन कुश्ती एवं ग्रेपलिंग को विश्वविद्यालय खेल कैलेंडर में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही खेल बजट में वृद्धि की आवश्यकता पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पिछले वर्ष आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग का समग्र विजेता बिरला परिसर,श्रीनगर तथा पुरुष वर्ग का समग्र विजेता डी.ए.वी.कॉलेज देहरादून रहा। दोनों ही संस्थानों को विजेता ट्रॉफियां प्रदान की गईं। बैठक में सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा मोहित सिंह बिष्ट ने इस सत्र की खेल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। निर्णय अनुसार बिरला परिसर श्रीनगर को एथलेटिक्स,बैडमिंटन और बेसबॉल (महिला व पुरुष वर्ग) प्रतियोगिताओं का दायित्व सौंपा गया। पौड़ी परिसर को क्रॉस कंट्री,भारोत्तोलन,पॉवर लिफ्टिंग और शरीर-सौष्ठव प्रतियोगिताओं का आयोजन करना होगा। टिहरी परिसर को बास्केटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का जिम्मा दिया गया। वहीं डी.ए.वी,डी.बी.एस,आई.टी.ए,राठ महाविद्यालय,डॉलफिन एवं ओंकारानंद संस्थान को भी विभिन्न खेलों के आयोजन की जिम्मेदारियां प्रदान की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से माना कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेलों को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है,ताकि यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। खेल बोर्ड की यह वार्षिक बैठक केवल निर्णय लेने का मंच नहीं रही,बल्कि यह गढ़वाल विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का अवसर भी सिद्ध हुई।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...