अस्पताल और विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल की अग्निशमन टीम ने आमजन में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीएचसी पावों अस्पताल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीनगर में एक विशेष अग्नि

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल की अग्निशमन टीम ने आमजन में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीएचसी पावों अस्पताल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीनगर में एक विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम ने न केवल व्यापक फायर रिस्क निरीक्षण किया,बल्कि डॉक्टरों,अस्पताल स्टाफ,विद्यालय कर्मियों और स्कूली बच्चों को अग्निशमन उपकरणों के सही और सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में फायर टीम ने अग्निकांड की स्थिति में सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने,गैस रिसाव या विस्फोट जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित बचाव उपायों और प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए अग्निशमन यंत्रों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया गया। वहीं विद्यार्थियों को भी आग बुझाने की बुनियादी तकनीकों का अनुभव कराया गया। विशेष रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के आसान और सुरक्षित उपायों को समझाया गया,ताकि लोग घबराने के बजाय व्यावहारिक व सही कदम उठा सकें। फायर यूनिट टीम ने सभी को निर्देशित किया कि किसी भी अग्निकांड या आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें,जिससे समय पर राहत और सहायता मिल सके। सीएचसी पावों अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कहा अस्पताल परिसर में इस तरह का प्रशिक्षण न केवल कर्मचारियों को बल्कि मरीजों व तीमारदारों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करता है। यह पहल जीवन बचाने में कारगर सिद्ध होगी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर कहा बच्चों को छोटी उम्र से ही अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी मिलना अत्यंत आवश्यक है। फायर यूनिट टीम का यह प्रयास बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। फायर यूनिट पौड़ी की यह पहल अस्पताल व विद्यालय परिसर में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के साथ ही आमजन में सावधानी ही सुरक्षा है का संदेश प्रसारित करने में सार्थक रही।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...