पौड़ी जनपद में 17 सितंबर में 2 अक्टूबर तक लगेंगे 481 स्वास्थ्य शिविर-दुरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी विशेषज्ञ सेवाएं

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य विभाग 481 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने जा रहा है। इस महाअभियान का उद्देश्य दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच,मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही ओरल कैंसर,ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की निशुल्क जांच भी की जाएगी ताकि शुरुआती अवस्था में ही रोग की पहचान कर समय पर उपचार संभव हो सके। 15 स्पेशलिस्ट कैंप,336 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 30 सीएचसी/पीएचसी शिविर। अभियान के दौरान 15 विशेष स्पेशलिस्ट कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30 और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 336 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में एनीमिया की जांच,टीकाकरण,बच्चों के पोषण की जांच,किशोरियों की स्वास्थ्य जांच,दिव्यांग प्रमाण पत्र,आधार व आयुष्मान कार्ड,आभा आईडी निर्माण,ब्लड डोनेशन कैम्प ई-रजिस्ट्रेशन सहित जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के दौरान टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए भी एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें समाज के सक्षम लोग टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण और स्वास्थ्य सुधार में मदद करेंगे। सीएमओ ने बताया कि अलग-अलग तिथियों पर प्रमुख स्थानों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। 17 सितम्बर-जिला चिकित्सालय पौड़ी विशेष अभियान का शुभारंभ,18 सितम्बर-ब्लॉक कार्यालय डाडामंडी,19 सितम्बर-सीएचसी पाबों व नौगांवखाल,20 सितम्बर-सीएचसी थलीसैंण,पीएचसी रिखणीखाल व पीएचसी धुमाकोट,21 सितम्बर-सीएचसी बीरोंखाल,22 सितम्बर-सीएचसी पोखड़ा,24 सितम्बर-सीएचसी घंडियाल,25 सितम्बर-पीएचसी जयहरीखाल,27 सितम्बर-सीएचसी यमकेश्वर,30 सितम्बर-सीएचसी खिर्सू व पीएचसी दुगड़डा। इन तिथियों पर विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही परामर्श व उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। अभियान का संदेश-स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार। डॉ.शुक्ला ने बताया कि यह विशेष अभियान केवल रोगों की पहचान और उपचार तक सीमित नहीं है,बल्कि इसका उद्देश्य जनमानस को स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ना भी है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...