
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आज 19 सितंबर को उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन,जनपद पौड़ी गढ़वाल की वार्षिक अधिवेशन बैठक शनिवार को मुख्यालय पौड़ी स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की। कार्यक्रम का संचालन संजय नेगी ने किया। अधिवेशन के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनावी प्रक्रिया में कुल 167 नामांकन पत्र दाखिल हुए,जिनमें से 66 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल,जिला सचिव दीपक गोड़ियाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरत नोटियाल,उपाध्यक्ष मनोज धस्माना,कोषाध्यक्ष आनंद सिंह,संगठन मंत्री संजय सिंह,भावना नेगी,संयुक्त मंत्री श्याम बड़ोनी,कामिनी रावत,संदीप भट्ट,विकास रावत,नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल और सचिव दीपक गोड़ियाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अधिवेशन में पूर्व पदाधिकारियों के योगदान को भी सराहा गया। जनपद अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा का आधार है। हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। वहीं जिला सचिव दीपक गोड़ियाल ने आश्वस्त किया कि नई कार्यकारिणी सभी सदस्यों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी। अधिवेशन की कार्यवाही की प्रतिलिपि जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,विभागाध्यक्षों को प्रेषित की गई है।