सिल्काखाल में विशाल स्वास्थ्य शिविर-157 मरीजों का प्रशिक्षण कर बांटी निःशुल्क दवाइयां

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड कीर्तिनगर के सिल्काखाल में रविवार को द हंस फाउंडेशन सतपुली के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न रोगों

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड कीर्तिनगर के सिल्काखाल में रविवार को द हंस फाउंडेशन सतपुली के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित 157 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 70 मरीज आंखों से संबंधित समस्याओं वाले थे,वहीं 25 मरीज नाक-कान-गला रोगों से पीड़ित पाए गए और 60 से अधिक मरीज सामान्य रोगों से ग्रसित थे। शिविर में 55 से अधिक मरीजों को चश्मे वितरित किए गए,जबकि 120 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से 27 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई,जिनका ऑपरेशन आगामी 24 सितंबर 2025 को सतपुली अस्पताल में निशुल्क किया जाएगा। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि वे पिछले एक दशक से लगातार क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को निभाते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका ध्येय है और आगे भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोनी रमेश चंद्र जोशी,ग्राम प्रधान सारकेणा धनवीर राणा,चिकित्सक डॉ.आशीष नौटियाल,डॉ.भूपेंद्र सिंह,समाजसेवी रामलाल नौटियाल,संतोष,रविंद्र नेगी,सतीश जोशी,सूरत सिंह कुंवर,सुरेंद्र रावत,अनिल थपलियाल,खुशहाल सिंह,कुलदीप सिंह,रविंद्र सिंह,धन सिंह असवाल,सिताब सिंह,दिपेन्द्र सिंह,माया देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने का सशक्त माध्यम हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे दूरस्थ गांवों में ऐसे आयोजन लोगों को जीवनदान देने के समान हैं। स्वास्थ्य शिविर का यह आयोजन न केवल उपचार का माध्यम बना,बल्कि क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य जागरूकता का भी संकल्प जगाया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...