पौड़ी पुलिस का करुणामय चेहरा 92 साल की बुद्ध माता को रात्रि में सुरक्षित पहुंचाया घर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विगत दिवस 19 सितम्बर 2025 की रात्रि को कोतवाली पौड़ी पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला बस अड्डा पौड़ी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विगत दिवस 19 सितम्बर 2025 की रात्रि को कोतवाली पौड़ी पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला बस अड्डा पौड़ी पर अकेली व असहाय अवस्था में भटक रही है। महिला स्वयं को सत्येश्वरी बता रही है,परन्तु स्मृति-लोप (कम याददाश्त) की समस्या के कारण अपना पूरा पता नहीं बता पा रही है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वृद्धा की थरथराती आवाज,उलझी बातें और खोई हुई नजरें स्पष्ट कर रही थीं कि वह असहाय और परेशान हैं। वह केवल सत्याखाल नाम याद कर पा रही थीं पुलिस कर्मियों ने हार न मानते हुए आसपास के लोगों,ग्राम चौकीदारों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा। अथक प्रयासों के बाद यह ज्ञात हुआ कि महिला बेला गांव निवासी हैं और उनके पुत्र का नाम जयदेव सिंह है। तत्पश्चात पुलिस टीम ने मानो अपने ही परिवार के सदस्य की तरह उस वृद्धा को सहारा दिया,उन्हें गांव तक सुरक्षित पहुंचाया और उनके पुत्र के सुपुर्द किया। अपनी बिछड़ी मां को देखकर बेटे की आँखों में आंसू आ गए और परिवार ने इस मानवीय कार्य के लिए पौड़ी पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...