महात्मा गांधी जयंती पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के समापन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 का समापन गुरुवार को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 का समापन गुरुवार को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर गढ़वाल में भव्य रूप से किया जाएगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस उपलक्ष्य में संस्थान के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में प्रातः 9.30 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में विशेष रूप से राजकीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान श्रीनगर में कार्यरत समस्त दैनिक,नियत,संविदा और आउटसोर्स कर्मिकों तथा श्रीकोट श्रीनगर एवं उफल्ड़ा टैक्सी यूनियन के समस्त वाहन चालकों की उपस्थिति अपेक्षित की गई है। संस्थान के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा है। उनके अनुसार,नारी स्वास्थ्य के बिना परिवार और समाज का सशक्तिकरण अधूरा है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के साथ ही आमजन को भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ दिया जा रहा है। शिविर के दौरान रक्तचाप,मधुमेह,नेत्र परीक्षण,स्त्री रोग संबंधी परामर्श,हृदय रोग जांच सहित कई अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि 17 सितम्बर से प्रारम्भ इस अभियान के तहत संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में अनेक जन-जागरूकता कार्यक्रम,गोष्ठियां,स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किए। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर परिवार एवं समाज को सशक्त बनाना रहा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...