श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के अंतर्गत आज शनिवार 25 अक्टूबर को नगर के गणेश मंदिर प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-18 गणेश बाजार के नगर पार्षद झावर सिंह रावत द्वारा अपने वार्ड के सभी मोहल्लों के निवासियों को गीले और सूखे कूड़े हेतु डबल डस्टबिन बाल्टियां वितरित की गई। यह वितरण नगर निगम श्रीनगर एवं महापौर आरती भण्डारी के सौजन्य से किया गया। पार्षद झाबर सिंह रावत ने बताया कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने घर और आस-पड़ोस की सफाई को जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पहल के तहत वार्ड के लगभग 200 भवन स्वामियों व परिवारों को यह डस्टबिन बाल्टियां दी गई हैं,ताकि वे घर के स्तर पर कचरे को गीले व सूखे के रूप में अलग-अलग कर सकें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं,बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। यदि सभी लोग अपने घरों से कूड़ा पृथक कर देंगे,तो नगर निगम के लिए सफाई व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाना और भी आसान हो जाएगा। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने पार्षद झाबर सिंह रावत के इस जन-सहभागी प्रयास की सराहना की और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गणेश बाजार व्यापार मंडल के सदस्य,स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। स्वच्छ श्रीनगर-स्वस्थ श्रीनगर की दिशा में यह पहल वार्ड-18 के नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।
📈
ट्रेंडिंग
ख़बर
ट्रेंडिंग
ख़बर
- Home / Uttarakhand
स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रीनगर नगर निगम ने बढ़ाया कदम-वार्ड 18 में पार्षद झाबर सिंह रावत ने बांटी 200 डस्टबिन बाल्टियां
श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे एक कदम स्वच्छता की ओर
📘 इन्हें भी पढ़ें
- सम्बंधित खबरे
नवीनतम समाचार
Loading...