खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान में अब तक 58 प्रतिशत पशुओं का हुआ टीकाकरण

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा के निर्देशन में 4 अक्टूबर से शुरू

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा के निर्देशन में 4 अक्टूबर से शुरू 17 नवम्बर 2025 तक चल रहे इस अभियान में पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य कर रही हैं। अभियान के तहत अब तक 1 लाख 60 हजार बड़े पशुओं के लक्ष्य के सापेक्ष 92 हजार 910 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है,जो कुल लक्ष्य का 58.06 प्रतिशत है। वहीं भारत पशुधन ऐप पर 85 हजार 743 एंट्री (92.28%) दर्ज की जा चुकी हैं। इसी प्रकार छोटे पशुओं (बकरी आदि) के लिए 1 लाख 25 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था,जिसके सापेक्ष 70 हजार 871 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। इनकी भारत पशुधन ऐप एंट्री पर 55,352 (78.10%) की गयी हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा ने बताया कि जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं ताकि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारी से पशुधन को सुरक्षित रखने का एकमात्र उपाय नियमित टीकाकरण ही है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाली पशुपालन विभाग की टीमों को पूरा सहयोग दें और अपने सभी पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पशुपालक की सहभागिता से ही यह अभियान सफल होगा और जनपद का पशुधन पूरी तरह सुरक्षित रह सकेगा। अभियान के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीणों को एफएमडी टीकाकरण के महत्व और पशु स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति भी जागरुक किया जा रहा है। यह अभियान 17 नवम्बर 2025 तक जनपद के सभी विकास खंडों में जारी रहेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...