पहाड़ों में बिखरी सेवा की मिसाल-राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दसवां निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा बना जन सेवा का प्रतीक

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से और जहां सरकारी अस्पताल दूर हैं,वहां सेवा ने खुद रास्ता ढूंढ लिया। ऐसा ही दृश्य देखने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से और जहां सरकारी अस्पताल दूर हैं,वहां सेवा ने खुद रास्ता ढूंढ लिया। ऐसा ही दृश्य देखने को मिला थलीसैंण ब्लाक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जसपुर में स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित दसवें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य की नई आशा दी। शिविर में 310 ग्रामीणों की विभिन्न रोगों की जांच की गई,जबकि 70 लोगों के आंखों की जांच कर दृष्टि संबंधी रोगों की पहचान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने न सिर्फ मरीजों की जांच की बल्कि आवश्यक मुफ्त दवाइयां और परामर्श भी प्रदान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि यह शिविर स्व.सुमित्रा देवी (ग्राम लिंगुड़िया) की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए ट्रस्ट लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन कर रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों को अपने ही गांव में इलाज की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर डॉ.नदीम,डॉ.अली,डॉ.विक्रांत,डॉ.रजनीश सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रोगों की रोकथाम व स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर उनके लिए वरदान साबित हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां अस्पताल और डॉक्टरों की कमी है,वहां ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सेवा के साथ संवेदना का प्रतीक बन गया है। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी महीनों में आसपास के गांवों में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...