राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में नशा मुक्ति अभियान के दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का मंगलवार को सफल समापन हो गया। 17 नवंबर 2025 को एंटी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का मंगलवार को सफल समापन हो गया। 17 नवंबर 2025 को एंटी ड्रग समिति एवं आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों और छात्राओं ने सामूहिक प्रतिज्ञा लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन 18 नवंबर 2025 को नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की परिणाम में दिव्यांशी जोशी प्रथम,सोनाक्षी नेगी द्वितीय और सानिया रावत तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी,ताकि युवा वर्ग को नशे की बुरी आदतों से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा सके। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.राजीव कनौजिया,नोडल अधिकारी डॉ.निशा चौहान,डॉ.शोभा रावत,डॉ.सुमित,डॉ.दयाधर सेमवाल,डॉ.नीति शर्मा सहित शेरसिंह,मुकेश,राजेश,संतोष,दमयंती,वैशाली,नितिन,सानिया,काजल और मीनाक्षी नेगी सहित अनेक छात्राओं ने सहभागिता की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...