सोशल मीडिया की शक्ति से संगठन को नई गति-भाजपा पौड़ी जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,रणनीति और डिजिटल सक्रियता पर जोर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा संगठन के डिजिटल सशक्तिकरण को नए आयाम देने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा पौड़ी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय सोशल मीडिया बैठक का सफल आयोजन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा संगठन के डिजिटल सशक्तिकरण को नए आयाम देने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा पौड़ी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय सोशल मीडिया बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी,प्रदेश आईटी संयोजक परवीन लेखवार और प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक गंधार अग्रवाल ने सोशल मीडिया की भूमिका,जिम्मेदारियों और डिजिटल रणनीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया किसी भी राजनीतिक संगठन की रीढ़ बन चुका है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोई भी कार्यक्रम,चाहे छोटा हो या बड़ा,उसकी सफलता अब सोशल मीडिया की सक्रियता और त्वरित प्रसारण पर निर्भर करती है। वक्ताओं ने कहा कि सभी मंडलों में होने वाले कार्यक्रमों को सरल ऐप पर समयबद्ध तरीके से अपलोड किया जाए,ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड मजबूत हो और जनता तक जानकारी पारदर्शी व समय पर पहुंच सके। नेतृत्व ने संगठन और सरकार की योजनाओं,उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों का समय पर अपडेट करें,सकारात्मक और तथ्यपूर्ण डिजिटल कंटेंट साझा करें,तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों की निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित करें। बैठक में मंडल स्तर के सोशल मीडिया पदाधिकारियों ने भी कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सोशल मीडिया की पहुंच बढ़ाने और संगठनात्मक संदेशों को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महीपाल बिष्ट,जिला सोशल मीडिया सह संयोजक सीमा भंडारी,आईटी संयोजक मनीष ममगांई,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल सोशल मीडिया संयोजक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कुशलतापूर्वक किया। इस बैठक को भाजपा की डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर तक सोशल मीडिया नेटवर्क का विस्तार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट हो गया कि आने वाले समय में संगठन सोशल मीडिया को न केवल सूचना प्रसारण का माध्यम बनाएगा,बल्कि इसे जनता के साथ संवाद का सबसे प्रभावी हथियार भी बनाएगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...