ज्योतिर्मय बाल अकादमी एसएसबी श्रीनगर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। ज्योर्तिमय बाल अकादमी एसएसबी श्रीनगर में आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम खिर्सू द्वारा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत 3

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। ज्योर्तिमय बाल अकादमी एसएसबी श्रीनगर में आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम खिर्सू द्वारा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत 3 वर्ष से 6 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पेट के कीड़े मारने की दवा (Deworming Medicine) वितरित की गई। एसएसबी श्रीनगर के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने परिसर की ज्योर्तिमय बाल अकादमी में अध्ययनरत व निवासरत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीनगर से विशेष अनुरोध किया था। इसकी गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) पौड़ी डॉ.दीपक गुप्ता ने तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। RBSK टीम खिर्सू को विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए नियुक्त किया गया। यह उदाहरण दर्शाता है कि स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा बल मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हैं। ज्योर्तिमय बाल अकादमी में RBSK टीम द्वारा बच्चों की क्रमवार स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। जांच में शामिल प्रमुख बिंदु ऊंचाई,वजन व शारीरिक विकास,पोषण स्तर,दृष्टि व श्रवण परीक्षण,दांत,त्वचा व सामान्य स्वास्थ्य,संभावित बीमारियों की प्रारंभिक जांच,स्वास्थ्य परामर्श व आवश्यक दवाओं का वितरण,टीम ने अभिभावकों व संस्था को बच्चों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी के लिए सुझाव भी दिए। बाल्यावस्था में पेट में कीड़े होना एक आम और गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसे ध्यान में रखते हुए RBSK टीम ने सभी बच्चों को Deworming Medicine दी और इससे जुड़ी सावधानियों व लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। आज आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में निम्नलिखित अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। डॉ.अतुल उनियाल चिकित्सक,डॉ.स्वाति महिला चिकित्सक,प्रदीप रावत फार्मासिस्ट,सपना नेगी परामर्शदाता,आशा लता सिस्टर इंचार्ज,कामिनी नेगी स्वास्थ्यकर्मी,पारूल गुप्ता सहायक। सभी की समन्वित कार्यशैली के कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। एसएसबी श्रीनगर परिसर में स्थित इस बाल अकादमी में स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित होना नन्हे बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है। इस सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार,संक्रामक बीमारियों की रोकथाम,अभिभावकों में जागरूकता,नियमित स्वास्थ्य निगरानी की प्रेरणा,जैसे महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम द्वारा ज्योर्तिमय बाल अकादमी एसएसबी श्रीनगर में आयोजित यह शिविर बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य परीक्षण तक सीमित है,बल्कि यह भविष्य की पीढ़ी के स्वस्थ व सुरक्षित विकास का रास्ता भी प्रशस्त करती है। नन्हे कदमों की सेहत-हम सबकी साझा जिम्मेदारी। RBSK टीम का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...