कंडोलिया मैदान में गूंजेगा खेल उत्सव-केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया करेंगे सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद में खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 13 दिसंबर सुबह 10 बजे

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद में खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 13 दिसंबर सुबह 10 बजे पौड़ी के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान में होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में उनके साथ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा,जहां जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा चुकी हैं। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम में निम्न सम्मानित पदाधिकारी शामिल रहेंगे जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं समस्त जिला पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी,मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारी,सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,जिले के सभी सम्मानित विधायकगण,पूर्व एवं वर्तमान दायित्वधारी राज्य मंत्री,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य,क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं सदस्य नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष,सदस्य एवं निगम पार्षद,भाजपा के सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ता और वरिष्ठ-ज्येष्ठ कार्यकर्ता। इस विशाल जनभागीदारी से कार्यक्रम के भव्य व ऐतिहासिक होने की पूरी संभावना है। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन,टीम भावना,स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की ओर प्रोत्साहित करना है। सांसद अनिल बलूनी पहले भी अपने क्षेत्र में खेल और स्वास्थ्य से जुड़े कई नवाचारों को आगे बढ़ा चुके हैं। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया की उपस्थिति से यह आयोजन और भी प्रेरणादायक बनने जा रहा है। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी भाजपा जिला महामंत्री पौड़ी गढ़वाल गणेश भट्ट द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अंकित तिथि और समय पर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें,ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मजबूत समर्थन मिल सके। 13 दिसंबर को कंडोलिया मैदान में युवा शक्ति,उत्साह और गौरव का संगम देखने को मिलेगा। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं,बल्कि पौड़ी जनपद के युवाओं के भविष्य की दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम है,जिसकी शुरुआत देश के केंद्रीय खेल मंत्री के हाथों होना इसे और भी ऐतिहासिक बनाता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...