छबी सेवा फाउंडेशन एवं माॅन इंडिजीनियस सोसायटी ने की साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। छबी सेवा फाउंडेशन द्वारा साइबर हाइजीन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज पोखरीखेत से किया गया। विद्यालय

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। छबी सेवा फाउंडेशन द्वारा साइबर हाइजीन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज पोखरीखेत से किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों,शिक्षकों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत साइबर सुरक्षा विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता से हुई,जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल जोखिमों,सुरक्षित पासवर्ड प्रथाओं,जिम्मेदार ऑनलाइन संवाद और जागरूक उपयोगकर्ता बनने की समझ विकसित करना था। निर्णायक मंडल ने बताया कि छात्रों ने अत्यंत प्रभावी,शोधपूर्ण और संवेदनशील विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश बलूनी तथा विमला रावत द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि आधुनिक युग में साइबर सुरक्षा जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और इस तरह के कार्यक्रम विद्यालयी शिक्षा को अधिक प्रासंगिक बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष परिवर्तन लाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइबर एम्बेसडर डॉ.अतुल बमराडा ने छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर हाइजीन की अनिवार्यता,डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित व्यवहार,डाटा गोपनीयता,गलत सूचना से बचाव और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार के मार्गदर्शन में सी-डैक हैदराबाद,छबी सेवा फाउंडेशन और मॉन इंडिजीनियस कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से डिजाइन किया गया है। डॉ.बमराड़ा ने जोर देकर कहा कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें कई नई जानकारियां मिलीं और वे अब डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग अधिक सावधानी के साथ करेंगे। अंत में अतिथियों द्वारा निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को साइबर सुरक्षा जागरूकता सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा विद्यालय प्रशासन ने आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।‌इस अवसर पर गजेंद्र सिंह नेगी,कृष्ण बल्लभ ममगाई,सुकेश नेगी,अनिल कपरवान,कैलाश चंद्र विज्ञान,कविता कोहली,पूनम बमराडा आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...