अपराध रोकथाम की दिशा में पुलिस की मजबूत पहल पाबों क्षेत्र के छानी गांव में चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार तथा उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी पाबों कोतवाली पौड़ी क्षेत्रांतर्गत छानी गांव में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी पाबों उप निरीक्षक मुकेश गैरोला द्वारा किया गया। उनके साथ हेड कांस्टेबल सुनील हिंदवाल भी अभियान में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान गांव की महिला एवं पुरुष ग्रामीणों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों,महिला एवं बाल अपराधों तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर ठगी,फर्जी कॉल,संदिग्ध संदेश एवं अनजान लिंक से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही यह भी समझाया गया कि गांव में कोई भी बाहरी व्यक्ति या फेरी लगाने वाला यदि संदिग्ध रूप से दिखाई दे,तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए,ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पुलिस आपातकालीन सेवा नंबर 112 एवं उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी,अनजान कॉल या संदेश प्राप्त होने पर तुरंत साइबर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देना आवश्यक है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और पुलिस भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखेगी,ताकि समाज को सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बनाया जा सके।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...