आईटीबीपी सीमाद्वार में रोजगार मेला 2026 का भव्य आयोजन

केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने 253 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र,विकसित भारत के संकल्प को मिली नई गति हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश के युवाओं को सशक्त बनाने और विकसित भारत

📘 इन्हें भी पढ़ें

केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने 253 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र,विकसित भारत के संकल्प को मिली नई गति

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश के युवाओं को सशक्त बनाने और विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 24 जनवरी 2026 को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) सीमाद्वार कैम्प देहरादून में रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन केंद्र सरकार की उस व्यापक पहल का हिस्सा रहा,जिसके अंतर्गत देशभर में एक साथ रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि अजय टम्टा केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार रहे। इस अवसर पर सविता कपूर विधायक कैंट देहरादून,मनु महाराज (आईपीएस) महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून,आनंद सिंह यर्सों (कार्मिक एवं प्रशासन),बरिंदरजीत सिंह (आईपीएस) उत्तरी सीमांत मुख्यालय,परमिंदर सिंह उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून,रिंकू थापा सेनानी 23 वीं वाहिनी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं नव नियुक्त युवा उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आज देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 45 केंद्रों पर एक साथ रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है,जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 61 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति देना है,और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रोजगार मेला जैसी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। चयनित युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। रोजगार मेले के माध्यम से आईटीबीपी सीमाद्वार कैम्प देहरादून में आज 253 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं प्रतिष्ठित संस्थान शामिल रहे,जिनमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल,सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ),केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ),केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ),सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी),असम राइफल्स,इसके अतिरिक्त डीएफएस,एफएसआई,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जैसे महत्वपूर्ण संगठन शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से नव नियुक्त युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाई दीं,जिससे समारोह में उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति नवनियुक्त युवाओं की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों के कारण आज केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में इतनी तत्परता से कार्य हो रहा है,जिसके परिणामस्वरूप रोजगार मेला जैसी मुहिम के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवाओं में सम्मानजनक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। रोजगार मेला-2026 न केवल युवाओं के सपनों को पंख देने वाला कार्यक्रम साबित हुआ,बल्कि यह देश की सुरक्षा,विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक सशक्त कदम के रूप में सामने आया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...