कुमाऊं से गूंजा बिगुल-गढ़वाल से उठेगा तूफान-2027 के लिए कांग्रेस का निर्णायक शंखनाद

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की सियासत में 2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने अब खुलकर चुनावी रणभूमि में उतरने का संकेत दे दिया है। कुमाऊं मंडल

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की सियासत में 2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने अब खुलकर चुनावी रणभूमि में उतरने का संकेत दे दिया है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सियासी बिगुल फूंकते हुए सत्ता वापसी का दम भर दिया,तो वहीं गढ़वाल मंडल में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र इस पूरे अभियान का रणनीतिक केंद्र बनकर उभर रहा है। अल्मोड़ा की धरती से दिए गए इस संदेश ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अब आक्रामक मोड में है। जनसभा में उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह संकेत दे दिया कि पार्टी 2027 के लिए पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। अबकी बार बदलाव के नारों के बीच कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला और जनता के मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया। कुमाऊं से बिगुल,गढ़वाल से निर्णायक हुंकार-कुमाऊं मंडल से उठी यह सियासी आवाज अब गढ़वाल में और अधिक ताकत के साथ गूंजने जा रही है। श्रीनगर विधानसभा जो प्रदेश अध्यक्ष का गृह क्षेत्र है,वहां से कांग्रेस अपने अभियान को धार देने की तैयारी में है। रणनीति साफ है-पहले माहौल बनाना,फिर उसे जनसमर्थन में बदलना। गढ़वाल मंडल में कांग्रेस एक बार फिर अपनी जड़ों को मजबूत करने में जुट गई है। श्रीनगर,पौड़ी,कोटद्वार,टिहरी,रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ गांव-गांव तक पहुंचने की रणनीति बनाई जा रही है। गढ़वाल की पहाड़ियों से उठने वाली यह राजनीतिक गूंज अब सिर्फ आवाज नहीं,बल्कि बदलाव की आंधी बनने का संकेत दे रही है। श्रीनगर से शुरू होने वाला यह अभियान आने वाले समय में पूरे गढ़वाल मंडल में कांग्रेस के पुनरुत्थान की पटकथा लिख सकता है। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों को लेकर कांग्रेस ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बेरोजगारी,महंगाई,पलायन और बदहाल स्वास्थ्य-शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाने की तैयारी में है। कार्यकर्ताओं में जोश,नेतृत्व का भरोसा अल्मोड़ा से लेकर श्रीनगर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शंखनाद और बिगुल के साथ यह संदेश साफ है कि पार्टी अब विपक्ष की भूमिका से आगे बढ़कर सत्ता की ओर निर्णायक कदम बढ़ाना चाहती है। कुमाऊं से बजा यह बिगुल और गढ़वाल से उठती हुंकार उत्तराखंड की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकती है। 2027 की जंग के लिए कांग्रेस ने मंच सजाना शुरू कर दिया है,अब नजर जनता के फैसले पर टिकी है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...