साइबर ठगों पर पौड़ी पुलिस का बड़ा प्रहार-5.15 लाख की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी पुणे से गिरफ्तार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड में बढ़ते साइबर अपराधों पर अब पौड़ी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ठगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड में बढ़ते साइबर अपराधों पर अब पौड़ी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ठगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में साइबर ठगी के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामला 22 नवंबर 2025 का है,जब श्रीनगर निवासी वी.पी.थपलियाल ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें विदेशी मुद्रा को कस्टम विभाग से छुड़ाने के नाम पर झांसे में लेकर 5.15 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। इस गंभीर मामले को पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा स्वयं मामले की निगरानी करते हुए साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बैंक खातों,मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध खाताधारक राजेन्द्र शिरसाट निवासी महाराष्ट्र (थाणे/पुणे),की पहचान सामने आई,जिसके बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को पुणे रवाना किया गया,लेकिन आरोपी बेहद शातिर निकला-वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और एक स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं रुकता था। कई बार दबिश देने के बावजूद जब वह हाथ नहीं लगा,तो पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और लगातार सूचना तंत्र को सक्रिय रखा। आखिरकार मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मयूर दर्शन,ग्राउंड फ्लोर,कमरा नं.3,पुणे से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसके खाते में 4,09,250 रुपये की ठगी की रकम आई थी,जिसे उसने खर्च भी कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी रोहित पुत्र रमेश सुतार के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। श्रीनगर की टीम में अपर उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बृजवाल,मुख्य आरक्षी हर्षवर्धन राणा और आरक्षी गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही,जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जटिल मामले को सुलझाया। यह कार्रवाई न केवल साइबर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि आम जनता के लिए भी एक चेतावनी है कि विदेशी मुद्रा,कस्टम या अन्य लालच देने वाले ऑनलाइन झांसे से सतर्क रहें। पौड़ी पुलिस की यह सफलता बताती है कि चाहे अपराधी देश के किसी भी कोने में क्यों न छिपा हो,कानून के लंबे हाथ उसे पकड़ ही लेते हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...