पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में कार्यकर्ताओं को मिला नई ऊर्जा का संचार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के खिर्सू मंडल धारी देवी कार्यशाला में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को विचार,संगठन और सेवा भावना से ओत-प्रोत

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के खिर्सू मंडल धारी देवी कार्यशाला में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को विचार,संगठन और सेवा भावना से ओत-प्रोत करने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती,राष्ट्रहित और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता,संस्कार और सेवा भाव को सुदृढ़ करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल संगठन की मजबूती के लिए ही नहीं,बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आयोजन ने सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा,उत्साह और संगठन के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया। इस अवसर पर कमल किशोर रावत जिला अध्यक्ष भाजपा पौड़ी एवं खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा,समर्पण और राष्ट्रहित ही संगठन की मूल भावना है,जिसे हर कार्यकर्ता को अपने जीवन में उतारना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए नई दिशा और ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए सेवा,समर्पण और राष्ट्रहित को अपने कार्यों का आधार बनाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का भी बोध कराते हैं,जिससे संगठन और अधिक मजबूत होता है। कार्यक्रम में खिर्सू मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह पंवार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत,दुर्गेश कुमार (फौजी),नितिन घिल्डियाल,दुर्गा नौटियाल,जगमोहन तड़ियाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे समाज सेवा,संगठन सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रहित के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 जैसे आयोजन संगठनात्मक ऊर्जा को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रख रहे हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...