देहरादून प्रेस क्लब में मैदान का भव्य पोस्टर लाॅन्च,युवा प्रतिभाओं को मिला सम्मान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून स्थित प्रेस क्लब में फिल्म मैदान के पोस्टर लॉन्च का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया,जिसने न केवल सिनेमा प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया,बल्कि प्रदेश की

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून स्थित प्रेस क्लब में फिल्म मैदान के पोस्टर लॉन्च का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया,जिसने न केवल सिनेमा प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया,बल्कि प्रदेश की उभरती युवा प्रतिभाओं को भी एक सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर मंत्री भरत सिंह चौधरी ने क्रीयोब्स क्रीएटिव एकेडमी के संचालक वीर विजय चौहान सहित सभी छात्र-छात्राओं और कलाकारों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में अपार संभावनाएं हैं और यदि उन्हें सही मार्गदर्शन व अवसर मिले,तो वे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रीयोब्स एकेडमी के छात्रों द्वारा तैयार किए गए फिल्म मैदान के आकर्षक और रचनात्मक पोस्टर्स रहे,जो उनकी कल्पनाशीलता,तकनीकी दक्षता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। इस दौरान एकेडमी के डायरेक्टर वीर विजय सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं में आयुषी नेगी,ध्रुव बिष्ट,नरेश कुमार प्रजापति,नवनीत राणा,आयुष पंवार,ईशांक वर्मा,योगराज रावत,कृष चौहान,अंकित भंडारी और ऋतिक गुसाई ने अपने हुनर से सभी को प्रभावित किया। विशेष उल्लेखनीय है कि नरेश कुमार प्रजापति वर्तमान में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के कार्यालय में ग्राफिक डिजाइनर एवं वीडियो एडिटर के रूप में कार्यरत हैं,जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर उत्तराखंड के जाने-माने कलाकार बलदेव राणा एवं प्रसिद्ध निर्देशक सुनील बडोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं। विदित हो कि फिल्म मैदान पवन बुटोला एवं सचिन भंडारी के जीवन पर आधारित है,जिसे शीघ्र ही निर्देशक सचिन रावत के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म की तकनीकी टीम में फोटोग्राफर सौरभ पंवार,संगीतकार अमन उनियाल तथा संपादन में सूरज पंवार एवं सौरभ पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम केवल एक फिल्म के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना। एकेडमी के डायरेक्टर वीर विजय चौहान ने बताया कि संस्थान निरंतर अपने छात्रों को व्यावहारिक अनुभव,रचनात्मक सोच और प्रोफेशनल एक्सपोजर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि देवभूमि उत्तराखंड की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है-जरूरत है तो सिर्फ उन्हें पहचानने और आगे बढ़ाने की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...