गांव-गांव तक गूंजा कमल-पौड़ी में भाजपा का स्थापना दिवस बना संगठन शक्ति का विराट प्रर्दशन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पौड़ी जनपद में संगठनात्मक ऊर्जा,उत्साह और समर्पण का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पौड़ी जनपद में संगठनात्मक ऊर्जा,उत्साह और समर्पण का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ मंडलों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया। ध्वजारोहण,संगोष्ठियों,विचार गोष्ठियों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से स्थापना दिवस को एक जनोत्सव का स्वरूप दे दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा,सेवा और समर्पण की परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और विकास की भावना को और सशक्त करें। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए जनसंघ काल से लेकर आज तक भाजपा के निरंतर विकास और उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने हाल ही में संपन्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन की मजबूती की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक गणेश भट्ट ने आयोजन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही एकजुटता भाजपा की असली ताकत है,जो उसे अन्य दलों से अलग पहचान दिलाती है। इस अवसर पर खिर्सू ब्लाक प्रमुख अनिल भण्डारी,जिला मंत्री क्रांति किशोर नेगी,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश राठी,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा,जिला सोशल मीडिया संयोजक सीमा भंडारी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति बडोनी,कोट मंडल अध्यक्ष रमेश रावत,पौड़ी ग्रामीण अध्यक्ष संतोषी,ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी,कलजीखाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान,अगरोड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष चंदोला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मधु खुगशाल ने कुशलतापूर्वक किया। वहीं जनपद के सभी मंडलों और बूथों पर भी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इन कार्यक्रमों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत,सक्रिय और जन-समर्पित है। पौड़ी में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं,बल्कि संगठन की जड़ों की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अदम्य उत्साह का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...