हर दिन गूंजेगा वंदे मातरम्-उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थानों में दैनिक गायन अनिवार्य–डॉ.धन सिंह भण्डारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में शिक्षा के साथ राष्ट्रभावना को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में शिक्षा के साथ राष्ट्रभावना को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि अब राज्य के सभी राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों,महाविद्यालयों,विद्यालयों तथा अन्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विद्यालयी शिक्षा,संस्कृत शिक्षा,तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर उसे जन-जन की आवाज बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में राष्ट्रभक्ति,सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं,बल्कि देश की आत्मा,स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और भारतीय अस्मिता का प्रतीक है। इसके नियमित गायन से विद्यार्थियों में अनुशासन,एकजुटता और देशभक्ति की भावना का विकास होगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए डॉ.रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में लिए गए ऐसे निर्णय देश की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम् के दैनिक गायन का यह निर्णय न केवल शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा,बल्कि आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम,अनुशासन और गर्व की भावना को भी मजबूत करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...