गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान-रोटरी क्लब श्रीनगर ने शिक्षा की राह की आसान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक सरोकार और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सार्थक करते हुए रोटरी क्लब श्रीनगर ने स्वर्गीय बलबीर सिंह रावत की पुण्य स्मृति में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक सरोकार और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सार्थक करते हुए रोटरी क्लब श्रीनगर ने स्वर्गीय बलबीर सिंह रावत की पुण्य स्मृति में एक सराहनीय पहल की। क्लब द्वारा कीर्तिनगर विकासखंड के रानीहाट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय जूनियर हाई स्कूल के 52 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल सामग्री वितरित कर उनके शैक्षिक जीवन को नई ऊर्जा प्रदान की गई। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष भावनात्मक आयाम दे दिया। स्कूली बैग,कॉपियां,पेन-पेंसिल सहित अन्य आवश्यक सामग्री पाकर बच्चों में पढ़ाई के प्रति नया उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संपूर्ण व्यय क्लब सचिव रोटेरियन संजय रावत द्वारा वहन किया गया,जो समाजसेवा के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन बृजेश भट्ट ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है,जिससे समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे इस तरह के कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। इस दौरान रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी,दिनेश प्रसाद जोशी,ओम प्रकाश गोदियाल,प्रदीप अणथ्वाल और सीताराम बहुगुणा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की शिक्षिकाएं अल्का असवाल,शैला नौटियाल और मंजू प्रेमी ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता से बच्चों को न केवल संसाधन मिलते हैं,बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ता है। अभिभावकों ने भी इस पहल को सराहते हुए क्लब के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक रमेश बडोनी द्वारा किया गया,जिन्होंने पूरी गरिमा और सहजता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन न केवल जरूरतमंद बच्चों के लिए सहारा बना,बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि सामूहिक प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...