
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर उनके निर्विरोध निर्वाचित होने से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल से जुड़े अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अधिवक्ताओं ने डॉ.धन सिंह रावत के निर्वाचन को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संगठन में प्रदेश को महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिका मिलना प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का विषय है। इससे राष्ट्रीय पटल पर देवभूमि उत्तराखंड की प्रतिष्ठा और पहचान को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि डॉ.धन सिंह रावत को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाना भी उनके संगठनात्मक योगदान और स्काउट-गाइड आंदोलन के प्रति समर्पण को दर्शाता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनका निर्वाचन उनके नेतृत्व कौशल,संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका का सम्मान है। इस अवसर पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल के संयोजक अनूप पांथरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना समूचे उत्तराखंड और विशेष रूप से पौड़ी गढ़वाल जनपद के लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ.रावत को मिला यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदेश के युवाओं में अनुशासन,राष्ट्रसेवा,सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ.रावत के कुशल मार्गदर्शन में स्काउट-गाइड आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने समस्त अधिवक्ता साथियों की ओर से उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी। इस गौरवशाली उपलब्धि पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल के संयोजक अनूप पांथरी,बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी,सह संयोजक विकास पंत,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,अधिवक्ता देवी प्रसाद खरे,ब्रह्मानंद भट्ट,विवेक जोशी,प्रदीप मैठाणी,आनंद सिंह बुटोला,बलवीर सिंह रौतेला,परमानंद मैठाणी,ओम प्रकाश मैठाणी,राजेश जैन,सुबोध भट्ट,सुनीता भंडारी,गौरव उपाध्याय,प्रेरणा काला,नितेश भारती,कुलदीप दानू एवं लक्ष्मीकांत सहित अनेक अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने डॉ.धन सिंह रावत को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।