त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा एवं समर्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला तथा त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा एवं समर्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला तथा त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन-2026 के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड पोखड़ा स्थित खंड विकास कार्यालय में सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री अशोक वर्मा तथा संस्कृति विभाग की उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मधु भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 80 पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान संविधान के अनुच्छेद 73 के तहत पंचायती राज व्यवस्था एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री अशोक वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागों को आमजन तक पहुंचानी चाहिए,ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न जनोपयोगी योजनाएं संचालित की जा रही हैं,जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से योजनाओं की जानकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए कार्य करने और उनकी मदद करने में विशेष संतोष मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट पर्वतीय संस्कृति और परंपराएं हैं तथा देवभूमि की इस पहचान को आगे बढ़ाने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों को स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों का लाभ उठाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पोखड़ा सत्य प्रकाश शाह,ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं,ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रावत,कनिष्ठ प्रमुख संजय जोशी,जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी,जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत,पुष्कर जोशी,सहायक विकास अधिकारी पोखड़ा सहित आयुष विभाग,समाज कल्याण विभाग,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,सिंचाई विभाग आदि के अधिकारी-कर्मचारी,पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...