देवप्रयाग में विकास ठप,अब जनता करेगी फैसला-10 साल का हिसाब मांगने को तैयार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कीर्तिनगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन और भव्य रोड शो के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कीर्तिनगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन और भव्य रोड शो के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए विकास के मुद्दे पर सीधे-सीधे जवाबदेही तय करने की बात कही। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पिछले 10 वर्षों में देवप्रयाग विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है और अब जनता हर अधूरे वादे का हिसाब मांगेगी। कीर्तिनगर बाजार में निकले रोड शो ने शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया,जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया। नारों और जोश के बीच नैथानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र की जमीनी हकीकत सामने रखी। उन्होंने कहा कि आज देवप्रयाग का लगभग हर गांव पेयजल संकट से जूझ रहा है,लेकिन सरकार इस मूलभूत समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आती। नैथानी ने आरोप लगाया कि सरकार ने विकास कार्यों की बजाय प्राथमिकताओं को भटका दिया है,जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि एनसीसी अकादमी,पॉलिटेक्निक,आईटीआई और महाविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं वर्षों से अधर में लटकी हुई हैं। जो योजनाएं पहले स्वीकृत हुई थीं,वे भी धरातल पर उतरने से पहले ही दम तोड़ चुकी हैं,उन्होंने तीखे अंदाज में स्पष्ट कहां कि कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी। जवाबदेही यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद किया जाएगा और पानी की समस्या को लेकर व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। नैथानी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव निर्णायक होंगे और संगठन की एकजुटता ही बदलाव की कुंजी बनेगी। सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल,रघुवीर भंडारी,मोहनानंद डोभाल,रामलाल नौटियाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संख्या इस बात का संकेत दे रही थी कि आने वाले समय में देवप्रयाग की राजनीति में गर्माहट और बढ़ने वाली है। देवप्रयाग की राजनीति अब विकास बनाम जवाबदेही के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है,जहां जनता के मुद्दे ही चुनावी दिशा तय करेंगे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...