नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का श्रीनगर में उत्साहपूर्ण लाइव प्रसारण-पीएम मोदी के संदेश से महिलाओं में जागा नया आत्मविश्वास

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण उत्साह और ऊर्जा के साथ सामूहिक रूप से देखा गया। इस

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण उत्साह और ऊर्जा के साथ सामूहिक रूप से देखा गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक संबोधन ने उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं में नई चेतना,आत्मविश्वास और संकल्प का संचार किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही,जहां सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन केंद्र सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशील सोच और सशक्तिकरण के ठोस प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर,सशक्त और समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने सम्मेलन को मातृशक्ति को समर्पित एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भण्डारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित ऐसे कार्यक्रम महिलाओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रही है। वरिष्ठ भाजपाई शशि जुयाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन महिलाओं के अधिकारों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं की भागीदारी पूर्ण रूप से सुनिश्चित नहीं होगी,तब तक समग्र विकास की कल्पना अधूरी रहेगी। नगर निगम पार्षद मीना असवाल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं को जागरूक,आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से नारी सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए यह प्रण लिया कि प्रधानमंत्री के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा,ताकि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान को और अधिक मजबूती मिल सके। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर,कुशलानाथ,आशा उपाध्यक्ष,उषा कंडारी,नगमा तौफीक,राजेश्वरी पुरी,रेनू सुंद्रियाल,उमा गुनसोला,शांति भट्ट,विनीत पोस्ती,आशीष उनियाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल एक कार्यक्रम रहा,बल्कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त जनआंदोलन का संदेश भी दे गया,जिसने श्रीनगर गढ़वाल में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...