
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं और चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक एवं चिकित्सा पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। यह साक्षात्कार 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को सुबह 10 बजे से मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में आयोजित होगा,जहां अभ्यर्थी सीधे उपस्थित होकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। संस्थान के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी-प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर,असिस्टेंट प्रोफेसर,मेडिकल ऑफिसर,कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर ये सभी नियुक्तियां मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में की जाएंगी,जिससे संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है,क्योंकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से ही संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज शैक्षणिक प्रमाण पत्र अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लेकर निर्धारित समय पर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचें। संस्थान प्रशासन के अनुसार चयन पूरी तरह साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साथ ही,आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है,जिससे संस्थान अपनी जरूरतों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन कर सके। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक है,जहां काम करना न केवल एक प्रतिष्ठित अवसर है,बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का भी माध्यम है। यह भर्ती प्रक्रिया उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और समाज सेवा के साथ अपने करियर को ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।