देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टर अब पौड़ी में-4 जूलाई को सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी,घर के पास मिलेगी उच्चस्तरीय चिकित्सा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए अब लंबी दूरी तय कर देहरादून जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। जनपदवासियों को उनके

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए अब लंबी दूरी तय कर देहरादून जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। जनपदवासियों को उनके अपने जिले में ही उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तरा केयर हॉस्पिटल (आईएसएसए फाउंडेशन द्वारा संचालित) 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का आयोजन करने जा रहा है। इस विशेष चिकित्सा शिविर में श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल देहरादून के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न जटिल रोगों से संबंधित परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन देंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का आयोजन प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान जनपद के मरीजों को मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र,हृदय,किडनी तथा त्वचा संबंधी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। यह पहल विशेष रूप से उन मरीजों के लिए राहत लेकर आई है,जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के लिए बार-बार देहरादून या अन्य बड़े शहरों की यात्रा करनी पड़ती है। सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में डॉ.संध्या चौहान (तंत्रिका रोग विशेषज्ञ),डॉ.सुखदीप सिंह (त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ),डॉ.कृष्णा चंद्रा (गुर्दा रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ.जयकृत चौधरी (हृदय रोग विशेषज्ञ) अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। मरीजों को जांच,परामर्श तथा आवश्यकता अनुसार आगे के उपचार संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। उत्तरा केयर हॉस्पिटल के निदेशक आई.एस.नेगी ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य जनपद पौड़ी गढ़वाल के लोगों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों की ओपीडी आयोजित कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से तंत्रिका,हृदय,गुर्दा और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जे.पी.चमोली ने बताया कि उत्तरा केयर हॉस्पिटल में प्रत्येक माह नियमित रूप से सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी आयोजित की जाती है,जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रयास है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ पर्वतीय क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने जनपदवासियों से आग्रह किया है कि जिन मरीजों को लंबे समय से तंत्रिका तंत्र,हृदय,गुर्दा अथवा त्वचा संबंधी समस्याएं हैं,वे 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक उत्तरा केयर हॉस्पिटल पहुंचकर इस सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का लाभ अवश्य उठाएं। यह पहल न केवल जनपद के मरीजों के समय और धन की बचत करेगी,बल्कि उन्हें अपने ही जिले में महानगरों जैसी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...