भारी बारिश में भी नहीं थमा जोश-राष्ट्रीय खेल दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों का जलवा

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भंडारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव राष्ट्रीय खेल दिवस की स्मृति में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। हॉकी के जादूगर मेजर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भंडारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव राष्ट्रीय खेल दिवस की स्मृति में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने खेल भावना,संघर्ष और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। खेल प्रतियोगिताओं का आगाज शपथ ग्रहण के साथ हुआ। एक घंटा खेल के मैदान में की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में भारी बारिश भी बच्चों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। मैदान में खिलाड़ियों की लगन और उमंग देखते ही बन रही थी। महोत्सव की शुरुआत चार किलोमीटर लंबी क्रॉस कंट्री दौड़ से हुई,जिसमें अमन उपाध्याय ने प्रथम स्थान हासिल किया,जबकि कैलाश लेखवार और गगन पांडेय द्वितीय तथा भावेश कालोनी तृतीय रहे। बोरी दौड़ में बालगुरुकुलम के छात्रों ने मजेदार मुकाबला किया। कक्षा 6 में आरव प्रथम,अंकुश द्वितीय और आयुष्मान तृतीय रहे। वहीं कक्षा 9 में अनुज प्रथम,आदित्य द्वितीय और सूर्यांश तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन में महिला एकल वर्ग में शिवानी सती ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया,जबकि ममता उपविजेता रहीं। मिश्रित डबल्स में साहिल और आकांक्षा की जोड़ी विजेता रही,जबकि ममता और राजकुमार उपविजेता बने। शतरंज प्रतियोगिता में 21 छात्रों और 5 छात्राओं ने दो दिन तक दमदार मुकाबले किए। इसमें गौरव बडोनी ने प्रथम स्थान पाया,नमन डिमीर द्वितीय और प्रियव्रत तृतीय रहे। रिले रेस में एमएससी योग विज्ञान की टीम सुभाषचंद्र बोस और शास्त्री तृतीय वर्ष की टीम सरदार ऊधम सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ,जिसमें शास्त्री तृतीय विजेता रही। क्रिकेट का रोमांच और ओवरऑल विनर क्रिकेट का फाइनल मैच टीम प्रशांत और टीम केके के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम केके ने चार विकेट से जीत दर्ज कर खिताब जीता। ओवरऑल विनर का ताज शास्त्री तृतीय वर्ष ने अपने नाम किया,जबकि प्राक्शास्त्री द्वितीय रनर-अप रहा। तीसरा स्थान प्राक्शास्त्री प्रथम तथा एमएससी योग विज्ञान की टीम को मिला। समापन अवसर पर निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने विपरीत मौसम में भी छात्रों के खेल भावना से ओत-प्रोत प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए, बल्कि अनुशासन,एकजुटता और नेतृत्व क्षमता के लिए भी आवश्यक हैं। इस अवसर पर खेल प्राध्यापक हिमांशु बिंजोला सहित डॉ.सुरेश शर्मा,डॉ.अरविंद सिंह गौर,डॉ.रवींद्र उनियाल,डॉ.जनार्दन सुवेदी,रजत गौतम छेत्री,डॉ.अमंद मिश्र,मोहित शर्मा,दिगंबर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रीय खेल दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय का यह आयोजन साबित करता है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि जज्बा हो तो खेलों के प्रति समर्पण कम नहीं होता। शिवानी,साहिल आकांक्षा और शास्त्री तृतीय की जीत सिर्फ पदक नहीं,बल्कि युवा पीढ़ी के खेल और स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रतीक है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...