कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पहचान–अतर सिंह असवाल

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर मंडल के अंतर्गत आदिति पैलेस में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व दायित्वधारी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर मंडल के अंतर्गत आदिति पैलेस में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा यदि विजय मिलती है तो कार्यकर्ता सबका साथ,सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज हित में कार्य करता है और यदि हार मिलती है तो उसे स्वीकार कर और मजबूती से संगठन के साथ खड़ा होता है। यही भाजपा की पहचान और वास्तविक शक्ति है। असवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही सबसे बड़ा आधार है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल कर रही है। बैठक में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। यह कार्य केवल संगठन की मजबूती और जनसंपर्क की सक्रियता से ही संभव होगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत,हयात सिंह झिंकवाण,गिरीश पैन्यूली,गणेश भट्ट,बासुदेव कंडारी,जितेंद्र धिंरवाण,दिनेश पटवाल,आशा उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता बुढ़ाकोटी तथा भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद देवेंद्र मणि मिश्रा ने नगर निगम की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और संगठन को और बेहतर जनसेवा के लिए सक्रिय होने का आग्रह किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर ने किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्षों का सम्मान प्रस्तावित था,किंतु प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी और नगर निगम पार्षद उपस्थित रहे। बैठक का वातावरण पूर्णतः अनुशासित और उत्साहपूर्ण रहा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...