एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रारंभ हुआ एक माह का ऑनलाइन गुरु दक्षता कार्यक्रम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों के संकाय सदस्यों के लिए आयोजित एक माह का ऑनलाइन गुरु दक्षता

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों के संकाय सदस्यों के लिए आयोजित एक माह का ऑनलाइन गुरु दक्षता कार्यक्रम आज विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो.राम लखन सिंह अध्यक्ष राज्य पर्यावरण मूल्यांकन समिति-2,उत्तर प्रदेश शासन एवं पूर्व कुलपति नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर झारखंड ने किया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्रो.सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का वास्तविक मूल भारतीयकरण है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा का पुनरुत्थान,अकादमिक और उद्योग जगत के बीच मजबूत सहयोग तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में विविधता का समावेश,नीति की आत्मा को जीवंत बनाते हैं। जब तक शिक्षा भारतीय संस्कृति की आत्मा से नहीं जुड़ेगी,तब तक उसका उद्देश्य अधूरा रहेगा। इस अवसर पर मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक डॉ.राहुल कुंवर सिंह ने कहा कि गुरु दक्षता कार्यक्रम विशेष रूप से नव नियुक्त शिक्षकों को भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली की गहरी समझ देने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में संवैधानिक मूल्य,पर्यावरण चेतना,व्यक्तिगत व भावनात्मक विकास,अनुसंधान एवं व्यावसायिक उन्नति,शिक्षण शास्त्र,मूल्यांकन तकनीक,पाठ्यचर्या विचार तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विविध आयामों पर विशेष बल दिया जाएगा। डॉ.सिंह ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में देश के 15 राज्यों से आए 64 संकाय प्रतिभागी एक माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अतिथि स्वागत एवं सत्र का संचालन डॉ.सोमेश थपलियाल सहायक निदेशक ने किया। अतिथियों का औपचारिक परिचय डॉ.अमर जीत सिंह सहायक निदेशक ने प्रस्तुत किया। अंत में डॉ.कविता भट्ट कार्यक्रम कार्यकारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के आयोजन से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना को आगे बढ़ाने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता व गुणवत्तापूर्ण अध्यापन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...