क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डॉ-शिवचरण नौडियाल ने कमिश्नर से की मुलाकात मिला समाधान का आश्वासन

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में आज 4 सितंबर 2025 को टीला के जिला पंचायत सदस्य डॉ.शिवचरण नौडियाल ने गढ़वाल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सचिव डॉ.विनय शंकर पांडेय

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में आज 4 सितंबर 2025 को टीला के जिला पंचायत सदस्य डॉ.शिवचरण नौडियाल ने गढ़वाल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सचिव डॉ.विनय शंकर पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ.नौडियाल ने अपने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की। बैठक में डॉ.नौडियाल ने चार प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की भू-धंसाव की समस्या खण्ड तल्ला से तीन किमी पूर्व स्थित राजकीय राज्य मार्ग और ग्राम सभा सरणा विकास खण्ड थलीसैंण के कांडा गांव के नीचे भू-धंसाव की गंभीर स्थिति से उन्होंने आयुक्त को अवगत कराया। भू-धंसाव से सड़कों की स्थिति बदतर हो चुकी है,जिसके चलते यातायात बाधित है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कांडा गदेरे से घंडियाली बरतोली मोटर मार्ग के संरेखण परिवर्तन का मुद्दा भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया। जंगली जानवरों का आतंक-क्षेत्र में गुलदार और भालू जैसे जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं। इन हमलों से न केवल लोगों की सुरक्षा खतरे में है,बल्कि किसानों की खड़ी फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। पुनर्वास की मांग-29 टीला के अंतर्गत पज्याणा सहित कई गांवों के घरों के समरेतीकरण (पुनर्वास) की आवश्यकता पर जोर दिया। इन गांवों में प्राकृतिक आपदाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों का जीवन अत्यधिक कठिन हो गया है। डॉ.नौडियाल ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता और मुआवजा प्रदान करने की भी मांग की। इस पर गढ़वाल आयुक्त डॉ.विनय शंकर पांडेय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल जिलाधिकारी पौड़ी और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। भू-धंसाव,जंगली जानवरों से सुरक्षा,पुनर्वास और आपदा पीड़ितों की सहायता से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में डॉ.नौडियाल ने कहा कि यह मुलाकात क्षेत्र की जनता के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और उन्हें विश्वास है कि सरकार जल्द ही ठोस कदम उठाएगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...