पौड़ी भाजपा को मिला जुझारू नेतृत्व-सरल स्वभाव के गणेश भट्ट बने जिला महामंत्री

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी पौड़ी जनपद में संगठनात्मक मजबूती और नए जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए जिला पदाधिकारियों की नई घोषणा की गई है। इस घोषणा में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी पौड़ी जनपद में संगठनात्मक मजबूती और नए जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए जिला पदाधिकारियों की नई घोषणा की गई है। इस घोषणा में पार्टी के सरल,मिलनसार एवं जुझारू छवि वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश भट्ट को जिला महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही गिरीश पैन्यूली (बन्नू भाई) को जिला उपाध्यक्ष और सीमा भंडारी को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। गणेश भट्ट संगठन में कोई नया नाम नहीं हैं। वे लगातार दो कार्यकाल तक पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। चुनावी दौर में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन और मीडिया जगत के बीच एक मजबूत सेतु बनकर भट्ट ने पार्टी की गतिविधियों को आम जनता तक सही रूप में पहुंचाने का कार्य किया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गणेश भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा जिला मीडिया प्रभारी रहते हुए मुझे सभी साथियों का भरपूर सहयोग मिला। अब जिला महामंत्री के रूप में मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है,उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। शीर्ष नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा। भट्ट की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। सभी का मानना है कि उनका सरल स्वभाव,मिलनसार व्यक्तित्व और जुझारू कार्यशैली संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा संगठन ही शक्ति है और शक्ति ही सफलता की कुंजी। गणेश भट्ट जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के लिए विश्वास और ऊर्जा का स्रोत हैं। पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत द्वारा जारी की गई सूची में गणेश भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नई टीम संगठन को ऊर्जावान,अनुशासित और परिणाममुखी दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...