गांव की हरियाली-गांव की जिम्मेदारी के तहत करें समलौण पौधारोपण

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी विकास खण्ड कल्जीखाल के ग्राम डांगी में आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समलौंण पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य सविता देवी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी विकास खण्ड कल्जीखाल के ग्राम डांगी में आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समलौंण पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य सविता देवी ने पंचायत भवन परिसर में माल्टा का पौधा रोपित कर ग्रामीणों को हरियाली के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर सविता देवी ने कहा हर पौधा भविष्य की सांस है। यदि हम आज वृक्ष लगाएंगे तो यह कल हमारी आने वाली पीढ़ियों को जीवन देगा। उत्तराखंड लगातार आपदाओं से जूझ रहा है,इसका समाधान केवल प्रकृति को बचाने में है। इसलिए हर परिवार को पौधरोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। समारोह का संचालन समलौंण सामाजिक संस्था के मीडिया संयोजक जगमोहन डांगी ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है और यह चिंता का विषय है। सम्पूर्ण उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है,इसलिए हर गांव और हर घर को वृक्षारोपण का केंद्र बनना होगा। कार्यक्रम में मनीयारस्यूं टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विपिन रावत,महिला मंगल दल अध्यक्ष नीतू लिंगवाल,पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी कांता देवी ने ली,जिसे सभी ने सराहा। ग्रामवासियों ने भी संकल्प लिया कि हर वर्ष समलौंण परंपरा के तहत पौधरोपण कर गांव को हरा-भरा बनाएंगे। यह आयोजन केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह एक भावनात्मक संदेश बनकर उभरा कि गांव की हरियाली,गांव की जिम्मेदारी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...