13 सितंबर को श्रीनगर में होगा महिला संत समागम व रक्तदान शिविर आध्यात्मिकता और सेवा की अनूठी संगमस्थली बनेगा रामलीला मैदान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। निरंकारी मिशन जौन मसूरी द्वारा श्रीनगर में प्रस्तावित महिला संत समागम एवं रक्तदान शिविर,जो पूर्व में 5 सितम्बर को होना था जो भारी बारिश व मार्ग अवरुद्ध

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। निरंकारी मिशन जौन मसूरी द्वारा श्रीनगर में प्रस्तावित महिला संत समागम एवं रक्तदान शिविर,जो पूर्व में 5 सितम्बर को होना था जो भारी बारिश व मार्ग अवरुद्ध होने के कारण स्थगित हुआ था अब 13 सितम्बर 2025 शनिवार को रामलीला मैदान श्रीनगर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक संदेश देने वाला है बल्कि समाजसेवा की मिसाल भी बनेगा। रक्तदान को सबसे बड़ा दान कहा गया है। मिशन का मानना है कि रक्तदान से एक ओर जहां जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है,वहीं दूसरी ओर समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना भी गहरी होती है। निरंकारी मिशन हर वर्ष ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज को सेवा,सह-अस्तित्व और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करता है। महिला संत समागम में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली संत महिलाएं अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज में नारी की महत्ता,आध्यात्मिक जागृति,संस्कारों की दृढ़ता तथा पारिवारिक मूल्यों की भूमिका पर प्रकाश डालेंगी। यह समागम समाज में सकारात्मक सोच और शांति का संदेश प्रसारित करेगा। विशेष रूप से यह मंच महिलाओं को आत्मबल और आध्यात्मिक शक्ति के साथ समाज में योगदान देने की प्रेरणा देगा। आयोजन समिति और श्रीनगर ब्रांच संयोजक ने समस्त श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। यह अवसर पर केवल आध्यात्मिक लाभ ही नहीं बल्कि सेवा भाव को जीवन का हिस्सा बनाने का भी है। संदेश यही है-मानव सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर भक्ति है,और नारी शक्ति ही समाज का वास्तविक आधार है। कार्यक्रम का विवरण-रक्तदान शिविर दिनांक 13 सितम्बर 2025,समय: प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक। महिला संत समागम दिनांक 13 सितम्बर 2025,समय-प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक। मीडिया प्रभारी गम्मा सिंह का विशेष संदेश निरंकारी मिशन का उद्देश्य है आध्यात्मिक जागृति के साथ सेवा को जीवन का हिस्सा बनाना। रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाना और महिला संत समागम से समाज में नई चेतना जगाना। गम्मा सिंह मीडिया सहायक संत निरंकारी ब्रांच श्रीनगर गढ़वाल

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...