स्व.आनंद सिंह रावत की पूण्य स्मृति में पौधारोपण

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के विकास खंड यमकेश्वर के ग्राम कैलोगी में स्व.आनंद सिंह रावत के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर उनके परिजनों ने एक अनोखी मिसाल पेश की। परिवार

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के विकास खंड यमकेश्वर के ग्राम कैलोगी में स्व.आनंद सिंह रावत के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर उनके परिजनों ने एक अनोखी मिसाल पेश की। परिवार ने पुण्य आत्मा की स्मृति में घर के आंगन में मौसमी और आंवले का समलौण पौधा रोपकर न सिर्फ श्रद्धांजलि अर्पित की बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का अमूल्य संदेश भी दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी सत्येश्वरी देवी तथा पुत्र जयकृत सिंह रावत संगिनी मंजू रावत और जय देव सिंह रावत संगिनी श्वेता रावत ने मिलकर पौधे रोपे। इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं सत्येश्वरी देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण पर्यावरण मित्र अखिलेश जोशी एवं नीलम जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण एक पुण्य कार्य है। पित्रों की स्मृति में समळौ॑ण पौधारोपण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। जिस पौधे का संरक्षण परिवार के सभी सदस्य मिलकर करेंगे, वही आगे चलकर समाज को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समलौण पहल के तहत अब संस्कार और सामाजिक आयोजनों में पौधारोपण को एक नई परंपरा के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक ग्रामीण एवं अतिथि उपस्थित रहे। विजय सिंह रावत,महावीर सिंह,संजय रावत,राजेन्द्र रावत सहित गांव की समलौण सेना और अन्य ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि पित्रों की स्मृति में पौधारोपण करना केवल श्रद्धांजलि ही नहीं बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अद्भुत तरीका है। यदि हर परिवार अपने संस्कारों और पर्व-त्यौहारों पर एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करे, तो आने वाले वर्षों में गांव-गांव हरियाली और जीवन का नया संचार होगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...