डॉ.बीजीआर परिसर पौड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। आज डॉ.बीजीआर परिसर पौड़ी में रविवार को हिन्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। आज डॉ.बीजीआर परिसर पौड़ी में रविवार को हिन्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक एवं पूर्व परिसर निदेशक प्रो.अनूप कुमार डोबरियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में विभिन्न भारतीय भाषाओं के अध्ययन-अध्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मातृभाषा और राजभाषा का सम्मान तभी संभव है जब छात्र अपनी लेखन गुणवत्ता को बेहतर बनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व परिसर निदेशक प्रो.पी.पी.बडोनी ने हिन्दी की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए इसे वैज्ञानिक विषयों के अध्ययन-अध्यापन व लेखन में प्रोत्साहन का माध्यम बताया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे परिसर निदेशक प्रो.उमेश चन्द्र गैरोला ने हिन्दी माध्यम से विज्ञान विषयों में शोध कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने भाषा संकाय के प्राध्यापकों से छात्रों की लेखन और संप्रेषण क्षमता को विकसित करने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आग्रह भी किया। राजभाषा समन्वयक प्रो.कुसुम डोबरियाल ने हिन्दी और संस्कृत दोनों भाषाओं के संवर्धन की आवश्यकता पर विचार रखे। वहीं प्रभारी विभागाध्यक्ष हिन्दी व कार्यक्रम संयोजक डॉ.विपुल कुमार ने हिन्दी के साथ-साथ अधिक से अधिक भारतीय भाषाओं को सीखने और अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष अभिरुचि नौटियाल ने प्रभावशाली कविता प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो.अनूप पाण्डे ने हिन्दी पर आधारित काव्य पाठ किया,जबकि डॉ.जया उनियाल ने उत्साहवर्धक उद्बोधन दिया। जिला विजिट प्राधिकरण की स्वयंसेवी कु.स्नेहा ने कविता पाठ के साथ प्राधिकरण के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी भी साझा की। छात्रों में अमन काजल,अमिषा व उमंग तिवारी ने अपने विचार रखे और कविताएं सुनाकर समां बांधा। समापन अवसर पर डॉ.अतुल सैनी ने सभी अतिथियों,प्राध्यापकों,कर्मचारियों,छात्रों व मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार एवं डॉ.विमला चमोला ने किया। इस अवसर पर परिसर के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.पी.सिन्हा,प्रो.एम.सी.पुरोहित,डॉ.सी.बी.कोटनाला,डॉ.आशा विष्ट,डॉ.गौतम कुमार,डॉ.विक्रम सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...