वरिष्ठ रोटेरियन को रघुनाथ कीर्ति सम्मान,छात्रों को दी स्कालरशिप

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर के वरिष्ठ सदस्य एस.पी.घिल्डियाल को उनकी नि:स्वार्थ समाजसेवा के केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर के वरिष्ठ सदस्य एस.पी.घिल्डियाल को उनकी नि:स्वार्थ समाजसेवा के केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घिल्डियाल ने परिसर के कमजोर आर्थिक स्थिति वाले छात्रों की सहायता के लिए करीब 48 हजार रुपये का चेक सौंपा। हिंदी पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम पर श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की सह निदेशिका प्रो.चंद्रकला आर.कोंडी,कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ.वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल तथा डॉ.ब्रह्मानंद मिश्रा ने घिल्डियाल को स्मृति चिह्न,शाल से सम्मानित किया। इस अवसर पर एस.पी.घिल्डियाल के सेवा कार्यों की सराहना की गई। गौरतलब है कि रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी जरूरतमंद छात्रों के लिए शुल्क का प्रबंध किया गया। इस पुनीत कार्य से जहां छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति संबल मिलेगा,वहीं समाज में शिक्षा सहयोग की परंपरा को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भण्डारी,ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट,नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,रोटेरियन जे.पी.रतूड़ी,क्लब सचिव रोटेरियन संजय रावत,रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट,रोटेरियन भानु प्रताप सिंह पंवार तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ.वीरेंद्र सिंह बर्तवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ रोटेरियन एस.पी.घिल्डियाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक कठिनाई के कारण शिक्षा से वंचित न हो। शिक्षा सेवा का यह कार्य आगे भी इसी भावना से जारी रहेगा। यह योगदान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम् ने बाद में रोटेरियन की विदाई करते हुए कहा कि रोटरी क्लब का यह सहयोग हमारे लिए प्रेरणादायी है। घिल्डियाल जैसे संवेदनशील लोगों के कारण समाज अनेक अभावग्रस्त लोगों की राह सुगम बनती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...