श्रीनगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा स्थायी समाधान डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों से धारी देवी,फरासू,घस्या महादेव सहित कई क्षेत्रों में होंगे स्थायी कार्य

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों को लेकर अब स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों को लेकर अब स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने जानकारी दी कि केंद्र और राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अथक प्रयासों से श्रीनगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित स्थानों पर ट्रीटमेंट और स्थायी समाधान कार्य शीघ्र ही शुरू होने जा रहे हैं। गणेश भट्ट ने बताया कि हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान आपदा पीड़ितों से संवाद कर राज्य के लिए 1200 करोड़ रुपये की विशेष धनराशि प्रदान की। इसके तुरंत बाद डॉ.रावत ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर आपदा प्रभावितों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल और जिला महामंत्री गणेश भट्ट भी मौजूद रहे। श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि डॉ.धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान की दिशा में जो ठोस पहल हो रही है,उससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आपदा की मार झेल रहे परिवारों को अब उम्मीद की नई किरण दिख रही है। घिल्डियाल ने आश्वासन दिया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में गणेश भट्ट ने विस्तार से बताया कि डॉ.रावत के नेतृत्व में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निम्नलिखित कार्य प्रस्तावित हैं-धारी देवी क्षेत्र में भू-धसाव रोकने हेतु 5 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण तथा मंदिर क्षेत्र में जमा सिल्ट हटाने का कार्य। फरासू क्षेत्र में भू-धसाव ट्रीटमेंट हेतु 55 से 60 करोड़ रुपये की व्यवस्था। घस्या महादेव टीचर्स कॉलोनी व ग्लास हाऊस क्षेत्र रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष वार्ता कर स्थायी समाधान की दिशा में पहल। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अलग से मद की व्यवस्था। गणेश भट्ट ने कहा कि श्रीनगर के स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं। उनकी तत्परता का ही परिणाम है कि आपदा प्रभावित परिवारों को जल्द ही राहत और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,पंकज सती,सुरेंद्र सिंह नेगी,झाबर सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती ने किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...