खिर्सू ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह,महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सही पोषण-सही आहार थीम पर आधारित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में संतुलित आहार तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। खिर्सू वन,मरखोडा,सरणा,सिगोरी और सिलाणगांव सहित कई गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुए इन आयोजनों में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं ने पोषण संबंधी जानकारियां साझा करते हुए बताया कि बच्चों की मानसिक और शारीरिक वृद्धि के लिए संतुलित आहार कितना महत्वपूर्ण है। आयोजन के दौरान स्वच्छता,स्वास्थ्यमूलक आदतों और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही,जमीनी स्तर पर सरकार की पोषण योजनाओं के लाभ और उनकी पहुंच हर जरूरतमंद तक सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बच्चों और महिलाओं के बीच आयोजित खेलकूद,प्रश्नोत्तरी और संवाद सत्र ने कार्यक्रम को जीवंत और सार्थक बना दिया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभागियों को पोषण युक्त आहार और घर पर ही उपलब्ध संसाधनों से संतुलित भोजन तैयार करने के आसान उपाय भी बताए। ग्रामीण अंचल में इस तरह के आयोजन महिलाओं और बच्चों के जीवन में स्वास्थ्य व पोषण की नई चेतना जागृत करने का कार्य कर रहे हैं,जो समाज के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सही पोषण से बनेगा उज्ज्वल भविष्य,स्वस्थ बच्चे-समृद्ध देश की नींव,पोषण पाये हर परिवार-तभी तो होगा भारत सशक्त और खुशहाल। राष्ट्रीय पोषण माह के ये कार्यक्रम न सिर्फ जागरूकता के दीप जला रहे हैं,बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए स्वस्थ,सक्षम और सशक्त भारत की नींव भी रख रहे हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...