
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई है। अध्यक्ष,सचिव समेत 8 अलग-अलग पदों के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का शुक्रवार को दूसरा दिन था। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एच.सी.नैनवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 18 सितम्बर से 19 सितम्बर तक दो बजे तक प्रत्याशी प्रक्रियागत आर्हताओं के साथ नामांकन कर सकते थे और इसी प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए 3,सचिव पद के लिए 2,उपाध्यक्ष पद के लिए 2,सह-सचिव पद के लिए 3,कोषाध्यक्ष पद के लिए 2,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 3,छात्रा कार्यकारणी सदस्य के लिए 2 तथा कार्यकारणी सदस्य के लिए 2 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन करवाया। प्राप्त प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की जांच 20 सितम्बर को होगी तथा 21 सितम्बर को नामाकिंत प्रत्याशी अपना नामाकंन वापस ले सकता है जिसके उपरान्त ही मुख्य चुनाव अधिकारी अंतिम नामों की घोषणा करेंगे। छात्र संघ चुनाव के लिए दो दिन में कुल 46 प्रपत्रों की बिक्री हुई थी तथा सभी पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने अंतिम रूप से अपने नामांकन पत्र जमा किए। इस अवसर पर प्रो.मोहन पंवार,प्रो.एम.एम. सेमवाल,प्रो.आर.सी.डंगवाल,प्रो.आर.एस.नेगी,प्रो.एच.बी.एस.चौहान,प्रो.एम.सी.सती,प्रो.दीपक कुमार,प्रो.प्रशान्त कण्डारी,मुख्य नियन्ता प्रो.एस.सी.सती,छात्रावास अधीक्षक डॉ.एस.एस.बिष्ट,प्रो.भारती चौहान,प्रो.सीमा धवन,डॉ.पुनीत वालिया,डॉ.अमरजीत,डॉ.प्रशान्त,डॉ.ममता आर्य,डॉ.किरन बाला,डॉ.साकेत,डॉ.जे.पी.मेहता,डॉ.दीपक भण्डारी,डॉ.बी.एस.भण्डारी,डॉ.आलोक सागर,डॉ.राहुल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।