गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी से बगावत कर हिमांशु भंडारी का जय हो संगठन को समर्थन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 27 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव से पहले ही गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एबीवीपी से लंबे

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 27 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव से पहले ही गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एबीवीपी से लंबे समय तक जुड़े रहे छात्र नेता हिमांशु भंडारी ने एबीवीपी संगठन से बगावत कर जय हो छात्र संगठन को अपना समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जय हो छात्र संगठन से अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी शिवांश डोभाल को समर्थन देने का ऐलान किया। हिमांशु भंडारी ने मीडिया से बातचीत में कहा मैंने पिछले 7 सालों तक एबीवीपी के लिए तन,मन और धन से काम किया। वर्ष 2024 में मैं अध्यक्ष पद का दावेदार था,लेकिन संगठन ने मुझसे वादा कर किसी और को टिकट दिया। मैंने फिर भी उस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी मेहनत की। इस बार जब फिर से वही वादा तोड़ा गया,तो मेरा भरोसा टूट गया। अगर एक संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ता से किया वादा नहीं निभा सकता,तो आम छात्रों से क्या निभाएगा। भंडारी ने आगे कहा कि वह अब अपने बड़े भाई समान शिवांश डोभाल का समर्थन करेंगे और छात्र हित में कार्य करेंगे। जय हो छात्र संगठन के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र पंवार ने इस घटनाक्रम को सत्य की जीत बताते हुए कहा राष्ट्रीय संगठन सिर्फ खोखले वादे करते हैं। हमारे संगठन ने छात्रों को वास्तविक सुविधाएं दिलवाने का कार्य किया है। कैंपस वेटेज,मार्शकीट पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मान्यता नए कोर्सेज की शुरुआत और चौरास कैंपस तक बस सेवा जैसे काम हमारे संघर्षों का परिणाम हैं। जय हो छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष आयुष मियां ने बताया कि इस बार अध्यक्ष पद के लिए दो मजबूत दावेदार थे लेकिन आपसी सहमति से शिवांश डोभाल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। हम एक परिवार की तरह रहते हैं,संगठन के भीतर अनुशासन और एकजुटता हमारी पहचान है। पहले भी जब दो-दो दावेदार रहे,तब भी जिसने टिकट नहीं पाया,उसने अधिकृत प्रत्याशी को पूरा समर्थन दिया शिवांश डोभाल जिन्होंने अब जय हो छात्र संगठन से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है,उन्होंने कहा मैं एक आम छात्र हूं। कभी नहीं सोचा था कि छात्र संघ का चुनाव लडूंगा,लेकिन अपने बड़े भाइयों को छात्र सेवा करते देख मेरे अंदर भी सेवा की भावना जगी। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि 27 तारीख को मुझे भारी मतों से विजय बनाएं। जय हो छात्र संगठन के कई प्रमुख चेहरे जैसे शिवकांत कंडारी,दीपक सजवान,विपिन रावत,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निशांत कंडारी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा,अंकित रावत,सुधांशु थपलियाल,विकास चौहान,कैवल्य जखमोला,अमित धनाई,वीरेंद्र बिष्ट,पुनीत अग्रवाल,अखिलेश समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। जय हो छात्र संगठन द्वारा घोषित यह नया समीकरण निश्चित रूप से एबीवीपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...