
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। आज 20 सितंबर 2025 को नगर निगम श्रीनगर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक भव्य मैराथन दौड़ और स्वच्छता प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर आरती भण्डारी ने किया जिन्होंने उपस्थित नागरिकों और प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने उत्साहपूर्वक हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की। मैराथन दौड़ में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। महिला वर्ग में खुशी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि चांदनी और मीना खंडूरी क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में कौशिक रावत प्रथम,चाहत द्वितीय और विवेक तृतीय स्थान पर रहे। दौड़ के दौरान युवा प्रतिभागियों का जोश और नगरवासियों का उत्साह दृश्यावलोकन के लिए मनमोहक रहा। महापौर आरती भण्डारी ने सभी से अपील की कि अपने शहर की स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और कहा स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं,बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक दायित्व है। हम सभी मिलकर अपने नगर को सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं। कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष मुकुल पंत,विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेेश असवाल,पार्षद अंजना रावत,अंजना डोभाल,अंजनी भंडारी,मीना असवाल,साथ ही अन्य अधिकारी कर्मचारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। दौड़ के दौरान शहर की गलियों और प्रमुख मार्गों में भीड़ उमड़ पड़ी,लोग हाथ में पोस्टर और बैनर लिए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। नगर निगम ने सभी से अपील की स्वच्छता अपनाएं,स्वास्थ्य बनाएं और अपने शहर को सुंदर बनायें। समापन पर महापौर ने कहा स्वच्छ शहर,स्वस्थ शहर,स्वच्छता ही सेवा,जीवन का आधार। इस प्रकार नगर निगम श्रीनगर ने अपने स्वच्छता अभियान को न केवल युवाओं में उत्साह के साथ प्रस्तुत किया,बल्कि पूरे शहर में जागरूकता और प्रेरणा का संदेश भी फैलाया। स्वच्छता अपनाएं,जीवन संवारें,स्वच्छ नगर,स्वस्थ नगर,कचरा फेंकें नहीं,शहर को सुंदर बनायें।